फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपहरण के प्रयास के बाद दहशत में आई छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी

अपहरण के प्रयास के बाद दहशत में आई छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी

Fri, 14 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के प्रयास के बाद दहशत में आई छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी
गंगोह (सहारनपुर)। मनचलों द्वारा अपहरण का प्रयास किए जाने के बाद दहशत में आई हाईस्कूल की छात्रा ने कालेज जाना बंद कर दिया है। छात्रा के साथ ही उसके परिजन भी दहशत में हैं। हालांकि पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन इसके बावजूद छात्रा कालेज जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन

एक नवंबर को क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा को दो युवकों ने कालेज गेट के सामने से ही खींचकर कार में डालने का प्रयास किया था। छात्रा का शोर सुनकर वहां मौजूद छात्रों और ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर तीतरों थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। इसके बावजूद छात्रा और उसके परिजनों की दहशत कम नहीं हुई और छात्रा ने कालेज जाना बंद कर दिया है। प्रधानाचार्य कमल किशोर ने उक्त बात की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा घटना के बाद से कालेज नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि जब कालेज स्टाफ ने इस बारे में छात्रा के घर जाकर उसके परिजनों से बात की थी। परिजनों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया था। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद छात्रा कालेज नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर छात्रा एवं उसके परिजनों से बात की जाएगी। उधर, तीतरों कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि छात्रा के अपहरण का प्रयास करने के आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। छात्रा एवं परिजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बिना किसी डर के कालेज जाने की बात कही गई थी। क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस गस्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed