{"_id":"6ab40272aea42647610d0c4c","slug":"6-pistols-and-12-magazines-recovered-from-a-drone-that-arrived-from-pakistan-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101329-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पाकिस्तान से आए ड्रोन से 6 पिस्टल, 12 मैगजीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पाकिस्तान से आए ड्रोन से 6 पिस्टल, 12 मैगजीन बरामद
Wed, 23 Sep 2026 10:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। पाकिस्तान से आए ड्रोन ने भारतीय इलाके में 6 पिस्टल और 12 मैगजीन गिराईं। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की सूचना पर बीएसएफ ने मंगलवार रात को पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को खदेड़ा।
एसएसओसी को व्हाट्सएप से असले की खेप मंगवाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें बीएसएफ की 142वीं बटालियन को छह पिस्टल और 12 मैगजीन मिलीं। यह खेप गांव मस्तगढ़ निवासी किसान कश्मीर के खेत से बरामद हुई, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से 950 मीटर दूर है। बताया गया है कि आईएसआई ने त्योहारों में पंजाब का माहौल खराब करने के लिए यह खेप भेजी थी। एसएसओसी के सब इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने खेप कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। खेप मंगवाने वालों की तलाश जारी है।