फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में तीन घायल

रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में तीन घायल

Mon, 26 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में तीन घायल
रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में तीन घायल
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में तीन युवक घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया।

थाना चिलकाना के गांव बरथाकायस्थ में शनिवार देर शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। ज्ञात रहे कि एक सप्ताह पूर्व गांव बरथाकायस्थ (पठेड कला) में दो पक्षों में युवती के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर कहा सुनी हो गई थी। ग्रामीणों ने उस समय पंचायत करके एक पक्ष के अफजाल और दूसरे पक्ष के लियाकत में समझौता करा दिया था। लेकिन इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में रंजिश बनी हुई थी। आरोप है कि शनिवार की देर शाम को लियाकत पक्ष का एक युवक दूसरे पक्ष के अफजाल के घर के सामने खड़ा था और उसके लड़के सलमान पर फब्तियां कसने लगा। इसी बात को लेकर दोनों युवकों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। इसमें एक पक्ष से आजम और अमजद पुत्रगण लियाकत एवं दूसरे पक्ष से सलमान पुत्र अफजाल घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आजम की हालत गंभीर बतायी जा रही है। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि रिफाकत पुत्र लियाकत की तहरीर पर सलमान और अफजाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें से अफजाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed