फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राहगीरों को बंधक बनाकर की लूटपाट

राहगीरों को बंधक बनाकर की लूटपाट

Tue, 11 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
राहगीरों को बंधक बनाकर की लूटपाट
राहगीरों को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। बेखौफ बदमाशों ने लगातार तीसरे दिन राहगीरों को बंधक बनाकर उनसे नगदी, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। आस-पास के लोगों ने पहुंचकर बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया ।
रविवार रात करीब नौ बजे क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर अहाड़ी निवासी टीटू अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में गांव माहेश्वरी से पॉपुलर के पेड़ लादकर चिलकाना की ओर आ रहा था। जैसे ही टीटू गांव भोजपुर तगा में मखरज रजबहे के पास पहुंचा तो सामने से दो बदमाशों ने टॉर्च से उसकी आंखों पर लाइट मारकर रोक लिया। इसी दौरान ट्रैक्टर के बराबर से दो अन्य बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उससे लूटपाट शुरू कर दी। टीटू ने अपनी जेब में रखे तीन हजार रुपये बदमाशों को सौंप दिए। बदमाशों ने और पैसे मांगे और मारपीट की। बाद में उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद टीटू को बदमाशों ने पास में ही गन्ने के खेत में बंधक बना कर डाल दिया। वहां भी उसके साथ बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसी बीच सामने से आ रहे खनन से लदे एक डंपर को रोककर उसके चालक को भी बंधक बनाकर टीटू के पास खेत में डाल दिया। टीटू ने बताया कि बदमाश रास्ते में आने वाले राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे तथा सबसे पहले उनका मोबाइल ले रहे थे। बदमाशों ने दो अलग अलग बाइक चालकों को ट्रैक्टर में बांध रखा था तथा राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। इसी बीच कार में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे तथा रोड पर जाम को लगा देखा तो कार से उतरकर ट्रैक्टर के पास आए। ट्रैक्टर से बंधे व्यक्ति से जब कार सवारों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ बदमाश लूटपाट कर रहे हैं वे यहां से भाग जाएं। कार सवार तुरंत वापस गांव संगमोर तथा गुमटी में पहुंचे तथा डायल 100 एवं ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पहुंचे तभी ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए । ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए लोगों को बंधन मुक्त किया तथा पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की। मगर उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बता दें कि पांच सितंबर की रात को भी इसी स्थान पर पुवांरका निवासी सुरेश पाल के चालक से ट्रैक्टर ट्राली लूट लिया था, जिसे बदमाश देवबंद के तल्हेडी बुजुर्ग के पास तेल खत्म होने के बाद छोड़कर फरार हो गए थे जबकि आठ सितंबर की रात को दूसरी लूट की घटना हुई। इसमें सुल्तानपुर निवासी व्यापारी राजकुमार सैनी से बदमाशों ने लूटपाट की थी तथा उसके साथ भी मारपीट की गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ सदर चोब सिंह तथा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें चिलकाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना के बारे में जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed