फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस से हाथापाई कर जिला बदर को छुड़ाया

पुलिस से हाथापाई कर जिला बदर को छुड़ाया

Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से हाथापाई कर जिला बदर को छुड़ाया
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)।। गांव इस्माईलपुर में मुखबिर की सूचना पर जिला बदर को उठाने गई पुलिस के साथ परिजनों ने अभद्रता कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जिला बदर किया गया मांगा उर्फ मांगेराम पुत्र राज्यपाल निवासी इस्माईलपुर गांव में आया हुआ है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जैसे ही मांगा को पकड़ा, वैसे ही परिजनों ने पुलिस से हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया और मौका पाकर मांगा भाग निकला। पुलिस टीम बैरंग लौट आई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर परिवार के राजपाल, रुक्मणी, छोटी, विपिन, अंगूरी, राधा और कन्हैया सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed