{"_id":"5b2801ba4f1c1b2b428b5993","slug":"111529348538-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की काल डिटेल से खुलेंगे कई राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहुल की काल डिटेल से खुलेंगे कई राज
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल की काल डिटेल से खुलेंगे कई राज
सहारनपुर। खालापार के आर्य कन्या इंटर कालेज में बुलंदशहर के मनोज के स्थान पर सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले बिहार के राहुल की काल डिटेल से कई राज खुलने की उम्मीद हैं। प्राथमिक पूछताछ में राहुल का कहना है कि मनोज के भाई के साथ वह दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वह दोस्ती में ही परीक्षा देने आया था। इसके बदले किसी तरह की रकम तय नहीं हुई थी। इस मामले में पुलिस मनोज और उसके भाई को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर साल्व करने के नाम पर गोरखपुर और इलाहाबाद 17 लोगों की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में भी सोमवार को एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है, जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा से पहले ही चेकिंग टीम के हत्थे चढ़ गया है। एलआईयू के साथ पुलिस टीम देर रात तक उससे पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने पहले यह जानने का प्रयास किया कि बुलंदशहर के मनोज से उसके तार कैसे जुड़े। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मनोज के भाई नरेंद्र के साथ दिल्ली के मुखर्जी नगर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। नरेंद्र ने उससे भाई मनोज के स्थान पर परीक्षा देने का अनुरोध किया था। दोस्ती निभाने के लिए वह सहारनपुर परीक्षा देने के लिए आ गया। उसका किसी नेटवर्क से कोई जुड़ाव नहीं है। पुलिस पूछताछ में यह भी साफ नहीं हो सका कि परीक्षा देने के बदले राहुल ने किसी तरह की धनराशि तो तय नहीं की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि आरोपी राहुल से पूछताछ चल रही है। बयानों को तस्दीक कराने के साथ उसकी काल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि पता चल सके कि उसके तार कहां-कहां जुड़े है। इस मामले में राहुल के अलावा मनोज और उसके भाई नरेंद्र को भी आरोपी बनाया जा रहा है।