फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Mon, 11 Feb 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी किशोरी का अपने रिश्तेदार के सहयोग से अपहरण कर युवक ने एक सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के 20 दिन बाद फिर से आरोपी उसके अगवा कर ले गया, जो बरेली में बदहवास हालत में मिली। वहां से एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने किशोरी को उसके घर पहुंचाया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव निवासी ने बताया कि उसकी बेटी का एक जनवरी को घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। करीब एक सप्ताह बाद किशोरी बदहवास हालत में घर लौटी थी। किशोरी ने राजेश और देवीदास पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने उस समय कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित के अनुसार 29 जनवरी को उसकी बेटी दुकान से सामान लेने गई थी, जहां से उसका उक्त दोनों आरोपियों द्वारा फिर से अपहरण कर लिया गया। परिजन उसे हर जगह तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। पीड़ित परिजनों के अनुसार सात फरवरी को उसकी बेटी को बरेली की आशा ज्योति केंद्र संस्था के पदाधिकारी घर लेेकर पहुंचे, जिन्होंने किशोरी के बरेली में बदहवास हालत में मिलने की जानकारी दी। पूछताछ में किशोरी ने उक्त दोनों आरोपियों पर ही फिर से अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed