फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सेंटी ने मुझे बदनाम कर दिया है, अब मेरी जीने की इच्छा खत्म हो गई है

सेंटी ने मुझे बदनाम कर दिया है, अब मेरी जीने की इच्छा खत्म हो गई है

Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सेंटी ने मुझे बदनाम कर दिया है, अब मेरी जीने की इच्छा खत्म हो गई है
सहारनपुर। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्मदाह करने वाली महिला का आत्मदाह से पूर्व लिखा गया सुसाइड नोट महिला की मौत के बाद सामने आया है। जिसमें उसने लिखा है कि सेंटी ने उसे बदनाम कर दिया है, इसलिए अब उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के एक मोहल्ले की महिला ने 28 मई को ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया था। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान एक जून को महिला की मौत हो गई। ब्लैकमेल करने का आरोप बेरीबाग निवासी सेंटी गगनेजा पर लगाया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

महिला की मौत के दो दिन बाद उसका सुसाइड नोट सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने आग लगाकर आत्मदाह करने से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसे महिला की मौत के बाद उसके पति ने पुलिस को सौंप दिया है। सुसाइड नोट में महिला ने सेंटी पर उसे उसे गंदी औरत बताकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि आई एम सॉरी, मैं मरने जा रही हूं, क्योंकि जो कुछ सेंटी ने उसके साथ किया, वह ये सब कुछ सहन नहीं कर पा रही है। उसमें हिम्मत नहीं वह सहन कर पाए। उसे सेंटी ने इतना बदनाम कर दिया है कि उसमें जीने की इच्छा खत्म हो गई है। वह सबको बोल रहा है कि वह गंदी है, ऐसे गंदे काम करती है। उसकी बदनामी के वजह से उसके पति को भी बातें सुनने को मिल रहीं हैं, इसलिए वह जीना नहीं चाहती। आई हेट माई लाइफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-- मजिस्ट्रेट ने भी लिए हैं बयान
महिला द्वारा आत्मदाह किए जाने के बाद जब महिला को अस्पताल लाया गया तो सीओ इंदु सिद्धार्थ और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने उसके बयान भी दर्ज किए थे।
------------
-- पुलिस आरोपी को न छोड़ती, तो आत्मदाह न करती महिला
महिला के पति ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने सेंटी गगनेजा द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के चलते आत्मदाह किया है। इसकी शिकायत उसकी पत्नी ने 25 मई को ही नगर कोतवाली में कर दी थी। पुलिस ने सेंटी को रात में पकड़ लिया था, लेकिन सुबह होते ही कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में उसे छोड़ दिया। उनकी तहरीर पर एफआईआर भी नहीं लिखी थी। सेंटी ने कोतवाली से छूटते ही फिर से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था और उसकी पत्नी को कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।

------------
-- पुलिस को मिल गया है सुसाइड नोट
नगर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि महिला के पति ने पुलिस को सुसाइड नोट दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेंटी गगनेजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed