फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन परिवहन से वसूला तीन लाख से अधिक शमन शुल्क

अवैध खनन परिवहन से वसूला तीन लाख से अधिक शमन शुल्क

Sat, 24 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन परिवहन से वसूला तीन लाख से अधिक शमन शुल्क
सहारनपुर। अवैध परिवहन में पकड़े गए छह वाहनों से खनन विभाग और वाणिज्य कर विभाग ने तीन लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया। इन वाहनों केे प्रपत्र पूरे नहीं होने और ओवर लोडिंग के चलते रोका गया था।
विज्ञापन

खनन अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कुतुबशेर क्षेत्र में हरियाणा से खनन सामग्री ला रहे कई वाहनों को पकड़ा गया था। इनमें से छह वाहनों को शमन शुल्क जमा कराकर छोड़ दिया गया। खनन से भरे इन वाहनों के पास पूरे प्रपत्र नहीं थे। इसके अलावा यह वाहन ओवर लोड भी थे। इनसे करीब दो लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। वाणिज्यकर विभाग के सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सिंह ने बताया कि इन वाहनों से वाणिज्यकर के भी एक लाख 22 हजार रुपये का शुल्क वसूला है। कई वाहन स्वामी अभी आए नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed