{"_id":"5aac0b934f1c1b01768b5b35","slug":"111521224595-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का फर्जी बैनामा कराने व महिला के साथ मारपीट में पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का फर्जी बैनामा कराने व महिला के साथ मारपीट में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान का बैनामा करने तथा घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट किए जाने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला खानकाह निवासी मो. कलीम की पत्नी कौसर जहां ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि उसने बिहार के सीतामढ़ी बैहलिया बाजपट्टी निवासी सलाउद्दीन से 20 दिसंबर 2012 में 44.33 वर्ग मीटर का एक मकान खरीदा था। जिसकी अदालत में डिग्री कराई गई थी। जिसके बाद से वह उस पर काबिज चली आ रही है। आरोप है कि सलाउद्दीन ने 15 जनवरी 2014 को धोखाधड़ी करते हुए उक्त मकान के फर्जी कागजात तैयार करा लिए और उनके आधार पर उसने मकान का बैनामा गागलहेड़ी के गांव भाभरी निवासी शेर सिंह के हक में कर दिया। जिसके बाद से शेर सिंह समेत सलाउद्दीन, यासमीन और मोहल्ला पठानपुरा निवासी मो. मलिक व जावेद अहमद उस पर लगातार मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। कौसर जहां का आरोप है कि बीती 27 फरवरी को पांचों लोग उसके घर पहुंचे तथा गाली गलौज करते हुए मकान का सामान बाहर फेंकने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने कपडे़ फाड़ते हुए उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को अदालत के आदेश पर पांचों लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।