फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फर्जी हस्ताक्षर कर फर्म में साक्षीदार बनाकर चालू खाते से लेनदेन करने का आरोप

फर्जी हस्ताक्षर कर फर्म में साक्षीदार बनाकर चालू खाते से लेनदेन करने का आरोप

Sat, 10 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर कर फर्म में साक्षीदार बनाकर चालू खाते से लेनदेन करने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम मीरपुर गंदेवड़ के प्रधान विश्वास कुमार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने एक फर्म बनाकर बिना उसकी सहमति से साझीदार बना लिया और उसके फर्जी हस्ताक्षर कर पीएनबी में चालू खाता खुलवा लिया। उसके बाद बैंक से भारी मात्रा में रुपयों का लेनदेन किया गया है।
विज्ञापन

विश्वास कुमार ने आरोप लगाया है कि साउथ सिटी निवासी एक व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक फर्म बनाई और उसका चालू खाता पंजाब नेशनल बैंक में खुलवाया। जिसमें उसके फर्जी हस्ताक्षर कर उसे साझीदार दिखा दिया। जबकि उसने फर्म में साझीदार के लिए हस्ताक्षर नहीं किए हैं। न ही खाता खुलवाने के लिए उसकी सहमति ली गई। यह धोखाधड़ी और जालसाजी से किया गया। दो आरोपियों ने इस चालू खाते का इस्तेमाल कर काफी रुपया एक पूर्व एमएलसी की कंपनियों एवं फर्मों में हस्तांतरित किया। यही नहीं नोटबंदी के दौरान भी काफी पैसा जमा किया गया तथा नगद धनराशि भी जमा की गई एवं निकाली गई। इसमें कुछ बैंक कर्मियों एवं अधिकारियों की भी मिलीभगत है। इसकी जानकारी उसने बैंक अधिकारियों को भी दे दी है। विश्वास ने इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed