{"_id":"5a905f194f1c1b462c8b9b79","slug":"111519410969-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को जहर दे कर मारने वाले को पकड़ कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं को जहर दे कर मारने वाले को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। मवेशियों को जहर देकर मारने वाले गिरोह ने क्षेत्र के कई गांवों में मवेशियों को गुड़ में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे पशु पालकों के लाखों रुपये की कीमत की गाय व भैंसें मर गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को भैंस को जहर देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने पकड़े गए आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार को सहारनपुर रोड पर स्थित गांव सढ़ौली निवासी किसान श्याम सिंह की भैंस अचानक छटपटाने लगी। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गयी। थोड़ी देर बाद ही इसी गांव के मोहन की भैंस की खोर में एक व्यक्ति कुछ डालकर तेजी भागने लगा तो उसे महिला ने देख लिया। महिला ने जब उसे टोका तो वह भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि उसका दूसरा बाइक सवार साथी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों को कहना था कि मोहन के घेर में पशुओं की खोर में आरोपी ने गुड़ में कुछ मिलाकर डाला था। परंतु ग्रामीणों ने समय रहते उसे खोर से उठा लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहारनपुर के मानकमऊ निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। गुस्साए ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में करीब पंद्रह दिन पूर्व भी अचानक कई भैंसें मर चुकी है।
सढ़ौली के ग्रामीण अभी पुलिस अधिकारियों से बात कर ही रहे थे कि तभी गांव नागल माफी के कई ग्रामीण भी गांव में प्रेमसिंह की भैंस मरने की शिकायत लेकर थाने पर पहुंच गये। प्रेमसिंह का आरोप था कि उसकी भैंस को जहर दिया गया है। कुछ देर बाद ही रणदेवी निवासी राजकुमार की गाय भी जहर से मर गई। इसके अलावा सरवन सढोली, बिजेंद्र रणदेवा की भैंस भी जहर से दम तोड़ चुकी है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। परंतु ग्रामीणों को आता देख वह बाइक सहित भाग गया। पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए। जो पशुओं को जहर देकर मारने के इस खेल में शामिल बताए जा रहे हैं। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इसके अलावा जहर से मरे पशुओं का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिये भेजा जा रहा है। इस मौके पर संजय चौधरी, रामकुमार, राकेश कुमार, विनोद , शेखर , मोहन, श्यामसिंह, महेंद्र सिंह , विनोद कुमार, शिवकुमार, सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान अक्षय कुमार, आदि उपस्थित रहे।