{"_id":"5a46894f4f1c1b3c3d8c0a4a","slug":"111514572111-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान से नगदी लूटकर भाग रहा एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान से नगदी लूटकर भाग रहा एक बदमाश गिरफ्तार
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। बैंक से रुपये निकालकर गांव लौट रहे ग्राम प्रधान से दो बदमाशों ने 50 हजार की नगदी लूट ली। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। एक बदमाश फरार हो गया जबकि ईख के खेत में छुपे दूसरे बदमाश को पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाश से लूटी गई नगदी और फरार बदमाश के घर से लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
सीओ आरके सिंह और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बड़गांव के प्रधान मोल्हा बृहस्पतिवार शाम स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव से कुछ ही दूर पहले पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे नगदी भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। प्रधान ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। शोर सुनकर खेतों में काम करे ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख हड़बड़ाहट में बाइक पर पीछे बैठा बदमाश गन्ने के खेत में घुस गया, जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खेत में छुपे बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश से लूटी गई पचास हजार रुपये की नगदी भी बरामद हो गई। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। वहां पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम गांव खानपुर निवासी मुनव्वर और फरार साथी का नाम नासिर बताया।
कोतवाल के अनुसार बदमाश के खिलाफ नकुड़ थाने में पुलिस से मुठभेड़, फिरौती, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर के चार मुकदमे दर्ज है। उसने गंगोह निवासी मीट व्यवसाई हाजी ईलियास से भी 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। फरार बदमाश नासिर भी अनेक बार जेल जा चुका है। पुलिस ने देर रात नासिर के घर दबिश देकर लूट में प्रयुक्त की गई बुलेट बाइक भी बरामद कर ली गई।