{"_id":"598619194f1c1b045f8b47ed","slug":"111501960473-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के स्थान पर देव प्रतिमा देकर ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल के स्थान पर देव प्रतिमा देकर ठगा
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल के स्थान पर देव मूर्ति देकर ठगा
गंगोह (सहारनपुर)। कम कीमत में मोबाइल फोन देने का झांसा देकर एक युवक के साथ ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला गुजरान निवासी आशु ने दी गई तहरीर में बताया कि 6 दिन पूर्व एक व्यक्ति ने उसे काल कर बताया कि वह बेगमपुर दिल्ली की एक कंपनी से बोल रहा है। उसने बताया कि एक विशेष आफर के तहत वह करीब 15 हजार रुपये कीमत का फोन मात्र 3500 रुपये में दे रहे हैं। इसके लिए फोन को आनलाइन बुक कराना होगा। उसने झांसे में आकर फोन बुक करा दिया। शनिवार को स्पीड पोस्ट से एक पार्सल उसके पास आया जिसे 3500 रुपये देकर उसने छुड़ा लिया। पार्सल खोलने पर उसमें मोबाइल के स्थान पर देव प्रतिमा रखी देख उसके होश उड़ गए। ठगी का अहसास होने पर उसने उक्त व्यक्ति को काल की तो काल रिसीव नही की गई। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।