{"_id":"5967c63a4f1c1bbd378b469c","slug":"111499973178-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली युवती से पड़ोसी ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली युवती से पड़ोसी ने किया रेप
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली युवती से पड़ोसी ने किया रेप
नागल (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती को देखकर पड़ोसी युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बाद में परिजनों को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उसके सभी परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक वासिब पुत्र इनाम किसी काम से उनके घर आया। अंदर आने पर उसे पता चला कि घर पर कोई नहीं है। इसके बाद उसने उसे दबोच लिया और दुराचार किया। शोर मचाने पर वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। परिजनों के आने पर उसने आपबीती उन्हें बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।