फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोमांस बेचती महिला पकड़ी, जेल भेजा

गोमांस बेचती महिला पकड़ी, जेल भेजा

Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोमांस बेचती महिला पकड़ी, जेल भेजा
अंबेहटा (सहारनपुर)। पुलिस ने गोमांस तस्करी करने के मामले में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 25 क्विंटल गोमांस भी बरामद किया। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बस स्टैंड से एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के पास प्लास्टिक का एक बोरा था जिसमें कुछ सामान था। तलाशी के दौरान बोरे से मांस बरामद हुआ। चौकी प्रभारी ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी द्वारा मांस की जांच कराने पर उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने महिला को संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना ने बताया कि मांस का सैंपल जांच के लिए भेजकर बाकी मांस को जमीन में दबवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान इसरार बानो पत्नी नसीम उर्फ गामा निवासी मोहल्ला गुहा कस्बा अंबेहटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed