फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीणों के ऊपर खनन से लदे वाहन चढ़ाने की कोशिश, मारपीट

ग्रामीणों के ऊपर खनन से लदे वाहन चढ़ाने की कोशिश, मारपीट

Mon, 11 Feb 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के ऊपर खनन से लदे वाहन चढ़ाने की कोशिश, मारपीट
ग्रामीणों के ऊपर खनन से लदे वाहन चढ़ाने की कोशिश, मारपीट
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। हरियाणा की ओर से आ रहे खनन से लदे ओवरलोड वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों के ऊपर वाहन चढ़ाने की कोशिश के साथ ही उनसे मारपीट भी की गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा दिलाने और ओवरलोड वाहनों को रोकने की मांग की।
शनिवार देर रात गांव दूधगढ़ निवासी राजकुमार, अजीत, प्रकाश आदि अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रहे ओवरलोड वाहनों को ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की। आरोप है कि कुछ वाहन चालकों ने ग्रामीणों के ऊपर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह वे बचे। ग्रामीणों ने वाहन चालकों को गांव में वाहनों की गति कम रखने के लिए कहा तो वाहन चालक ग्रामीणों के साथ भिड़ गए तथा उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

गांव दूधगढ़ निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर ओवरलोड वाहनों को रोकने की मांग की है। उधर, गांव नारायणपुर तथा दूधगढ़ के जिम्मेदार नागरिक रविवार को थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे। थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में एसआई संदीप कुमार को ज्ञापन देकर ओवरलोड खनन वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी दी। कहा कि ओवरलोड खनन वाहनों के कारण नारायणपुर से धौलाहेड़ी तक का मार्ग बुरी तरह से टूट गया है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी कठिन हो रहा है। गांव से कस्बे की तरफ जाने वाले स्कूल वाहन तथा अन्य गाड़ियों के संचालन में परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में छोटे-छोटे वाहन फंस जाते हैं तथा गन्ने की ट्राली भी पलट जाती है। थाना प्रभारी से मिलने वालों में चौधरी हरीश पंवार, प्रधान अजीत सिंह, पूर्व प्रधान अच्छे सिंह, ओम प्रकाश, पंकज, सचिन, अनुज, सोनी कुमार, सौरभ कुमार आदि रहे। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को फोन पर कॉल कर आश्वासन दिया कि ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed