{"_id":"5c2fb080bdec2256dc68c1cf","slug":"101546629248-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के आरोपी पति एवं देवर पर तेजाब फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के आरोपी पति एवं देवर पर तेजाब फेंकने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के आरोपी पति और देवर पर तेजाब फेंकने का आरोप
सहारनपुर। दहेज के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद आठ माह से अपने मायके में रह रही युवती पर उसके पति एवं देवर समेत तीन लोगों पर तेजाब फेंकने का आरोप है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
देहात कोतवाली के ग्राम हलालपुर निवासी शहाना का निकाह दो वर्ष पूर्व वर्धमान कालोनी निवासी युवक से हुआ था। शहाना के भाई अब्दुल अजीम ने बताया कि शहाना के ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ। जिसके बाद उसकी बहन शहाना को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से उसकी बहन शहाना मायके में रह रही है।
अब्दुल अजीम ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे शहना अपनी मां और बड़ी बहन के साथ रायवाला मार्केट में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही थी। जब वह चिलकाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर शहाना का पति शालू उर्फ अब्दुल सत्तार अपने भाई टोनी एवं अब्दुल वहाब के साथ मिलकर शहाना के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे शहाना झुलस गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता चलने पर बसपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह व अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में अब्दुल अजीम ने शहाना के पति एवं उसके दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। महिला पर तेजाब की एक बूंद भी नहीं है। अस्पताल से जांच के बाद रात को ही छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि रिपोर्ट रात को ही दर्ज कर ली गई थी।