{"_id":"5bba595b867a556826120ec1","slug":"101538939227-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन दिलाने के नाम पर 83 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन दिलाने के नाम पर 83 लाख रुपये की ठगी
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन दिलाने के नाम पर 83 लाख रुपये की ठगी
बेहट (सहारनपुर)। नगला झंडा गांव निवासी एक महिला से तीन लोगों ने उत्तराखंड के भगवानपुर में 14 बीघा जमीन दिलाने के नाम पर 83 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी महिला के परिचित थे। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में नगला झंडा गांव निवासी शाइस्ता पत्नी रिफाकत खां ने बताया कि उसके परिचित संसारपुर गांव निवासी दो लोग उत्तराखंड के भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति को लेकर उसके घर पहुंचे। उन्होंने उससे कहा कि उनके पास भगवानपुर में 14 बीघा जमीन है, जिसे वह उसे 18 लाख रुपये प्रति बीघा दिलवा देंगे। उन्होंने उसे यह भी कहा कि वह जिस जमीन को उसे दिलवा रहे हैं, उसका उन पर 25 लाख रुपये प्रति बीघा का ग्राहक भी है। वह उनकी झूठी बातों में आ गई। उसने बतौर ब्याना 50 लाख रुपये की रकम संसारपुर में अपने गांव के लोगों के सामने आरोपियों को दी। इसके बाद प्रार्थी के नाम आरोपियों ने इकरार नामा करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पंजाब की एक पार्टी से उसकी बात करा दी। उसे बताया गया कि पंजाब की यह पार्टी उसकी जमीन 25 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से खरीदना चाहती है। वह जमीन का बैनामा करा कर उनसे सौदा तय कर लें। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह जमीन का बैनामा करा लें, मालिकों को रुपयों की जरूरत है। इस पर उसने 18 अगस्त और 28 सितंबर को बकाया रकम भी दे दी। जब उसने जमीन मालिकों से बात की और बताया कि उसने पूरी रकम जमीन दिलाने वाले बीच के लोगों को दे दी है तो मालिकों ने उसे बताया कि उन्होंने उन्हें कोई रकम नहीं दी। इस पर उसने आरोपियों से बात की तो आरोप है कि वह आगबबूला हो गए और उसे कहा कि उन पर कोई रकम नहीं है। पीड़िता ने रकम के लेनदेन की वीडियो, इकरार नामा व बैंक पासबुक प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिल गई है। पूरे प्रकरण की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।