फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुकान में चोरी का प्रयास करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

दुकान में चोरी का प्रयास करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी का प्रयास करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार
गंगोह (सहारनपुर)। दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। लोगों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर बड़ा हनुमान मंदिर की मार्केट में प्रवीण कुमार की लोहे के सामान की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि बुधवार दोपहर दुकान पर दो युवक सामान लेने आए, लेकिन बिना कुछ लिए ही चले गए। इसके बाद दोनों युवक फिर से दुकान पर आए। तब वह दुकान के बाहर बैठा था। एक युवक उसके साथ बातचीत करने लगा और दूसरा दुकान के गल्ले के पास चला गया। युवक गल्ले से नगदी निकालने का प्रयास करने लगा। तभी उसकी नजर युवक पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed