{"_id":"5ad2689c4f1c1b3b0b8b4927","slug":"101523738780-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के शक में ग्रामीणों ने पकड़वाया राशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी के शक में ग्रामीणों ने पकड़वाया राशन
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी के शक में ग्रामीणों ने पकड़वाया राशन
अंबेहटा। घाटमपुर गांव के लोगों ने कालाबाजारी के शक में घोड़ा बुग्गी में लदे सरकारी राशन को पुलिस को पकड़वा दिया। एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक गांव पहुंचे तथा डीलरों के स्टाक की जांच की। देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घाटमपुर गांव के लोगों ने सरकारी राशन के कुछ कट्टे घोड़ा बुग्गी में लदे देखे तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस व एसडीएम नकुड़ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुग्गी को कब्जे में ले लिया तथा पुलिस चौकी पर ले आये। बाद में एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक नकुड़ दिनेश चंद्रा रात में ही गांव पहुंचे तथा गांव के दोनों डीलरों के स्टाक की जांच की। चौकी प्रभारी मीरहसन का कहना है कि कब्जे में लिए गए राशन में तीन कट्टे चावल व एक कट्टा गेहूं का है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। वही इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्रा से बात करने का प्रयास किया गया परंतु उनका फोन नहीं मिल सका। गांव के अकराम अहमद, लियाकत, जावेद अहमद, जमशेद, साजिद, फारूख, अमजद, हारुण आदि लोगों का कहना है कि यदि मामले में लीपापोती की गई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।