{"_id":"5a905f204f1c1ba4268bbed5","slug":"101519410976-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले तस्कर सक्रिय, आबकारी विभाग बना लापरवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली से पहले तस्कर सक्रिय, आबकारी विभाग बना लापरवाह
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। होली के त्योहार से पहले सहारनपुर में शराब के तस्कर तेजी से सक्रिय हो गए हैं। हरियाणा और उत्तराखंड से बडे़ पैमाने पर तस्करी कर शराब की खेप सहारनपुर के रास्ते प्रदेश के अन्य जनपदों तक पहुंचाई जा रही है। लापरवाही के चलते आबकारी विभाग के अफसर तस्करों पर शिकंजा कस पाने में पूरी तरह नाकाम हैं। इससे पहले भी आबकारी विभाग की लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इतना ही नहीं, जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भी भेजा था।
राज्यों की सीमा पर होने के चलते सहारनपुर में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जाती है। सूत्रों की मानें तो होली के त्योहार से ठीक पहले हरियाणा से बड़े पैमाने पर तस्करी की शराब की खेप लाई जा रही है। केवल सहारनपुर ही नहीं, बल्कि यहां के रास्ते पश्चिमी यूपी सहित दूर तक के जनपदों तक इस तस्करी के तार जुड़े हैं। यहां बता दें कि तत्कालीन डीजीपी जगमोहन यादव ने सहारनपुर में अफसरों की बैठक में साफ तौर पर इस बात को स्वीकार किया था कि इस जनपद के रास्ते पूरे प्रदेश में शराब की तस्करी होती है। उधर, आबकारी विभाग की लचर कार्रवाई से उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैँ। पिछले कुछ आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो सरसावा में पकड़ी गई शराब की तस्करी पर ज्यादातर कार्रवाई पुलिस की है। आबकारी विभाग ऐसी कार्रवाई से दूरी बनाए रहता है। जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि किसी कीमत पर तस्करी नहीं होने दी जाएगी। आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।