फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नागादेव और हिंडन नदी की जमीन से कब्जे हटवाए

नागादेव और हिंडन नदी की जमीन से कब्जे हटवाए

Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नागादेव और हिंडन नदी की जमीन से कब्जे हटवाए
नागादेव और हिंडन नदी की जमीन से कब्जे हटवाए
विज्ञापन

गागलहेड़ी। एंटी भूमाफिया टीम ने सद्दा माजरा में नागादेव नदी की जमीन पर कब्जा करने वाले 19 लोगों से 43 हजार रुपये की जुर्माने की रकम वसूली। साथ ही दो दिन के अंदर जमीन को खाली करने के आदेश दिए। इसके साथ ही गांव खजूरी अकबरपुर में हिंडन नदी की जमीन पर किए गए कब्जे को हटवाया।
तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि सद्दा माजरा के पास से जा रही नागादेव नदी में भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा करके पेड़ लगा रखे थे। इनमें से 19 लोगों को मौके पर बुलाकर 43 हजार रुपये की रकम जुर्माने के रुप में वसूलकर ग्राम सभा के संचित कोष में जमा कराई गई। तहसीलदार ने बताया की नागादेव नदी की 220 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया था। भविष्य में अवैध कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अरविंद पुंडीर, लेखपाल बिजेंद्र, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, अजय प्रसाद, पूनम पुंडीर, ग्राम प्रधान कुशलपाल सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

उधर एंटी भू माफिया टीम ने हिंडन नदी की 20 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश पर टीम ने खजूरी अकबरपुर में हिंडन नदी के किनारे की खसरा नंबर 19 की 20 बीघा जमीन कब्जे से मुक्त कराई। इस मौके पर लेखपाल सीमा, कुमार परासर, अमर सिंह, उत्तम त्यागी, राम किशन, अमर सिंह, बलराम सहित पुलिस पार्टी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed