{"_id":"5a526e024f1c1b09788b71c3","slug":"101515351554-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी कर रहे कई शिक्षक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेराफेरी कर रहे कई शिक्षक
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेराफेरी कर रहे कई शिक्षक
सहारनपुर। जनपद में कई शिक्षक अपने विद्यालयों से वर्षों से गैरहाजिर चल रहे हैं। लेकिन, अधिकारियों से मिलीभगत की वजह से ऐसे शिक्षक वेतनमान लगातार प्राप्त कर रहे हैं।
इनमें साढौली कदीम ब्लॉक में दो शिक्षक 2011 से, एक शिक्षक नवंबर 2016 और एक शिक्षक अक्तूबर 2016 से लगातार विद्यालय से गैरहाजिर चल रहा है। रामपुर मनिहारान ब्लॉक में एक शिक्षिका एक नवंबर 2010 से, एक शिक्षक 2011 से अपने विद्यालय से गायब चल रहा है। नानौता ब्लॉक में शिक्षक अक्तूबर 2010, एक शिक्षक जनवरी 2011 तथा एक शिक्षक अप्रैल 2009 से अपने विद्यालय से लगातार अनुपस्थित है। मामला सामने आने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अनेक शिक्षक दूर दराज के जनपदों के हैं, जिनकी तैनाती सहारनपुर में है। यह शिक्षक अपने खंडों में अधिकारियों से मिलीभगत कर महीनों तक विद्यालयों से गायब रहते हैं। इसके लिए वह अधिकारियों के साथ मासिक ठेका करते हैं, जिसमें वेतन का 15 से 20 प्रतिशत अधिकारियों को देते हैं। इतना ही नहीं, गत वर्षों में कुछ शिक्षकों द्वारा अपनी जगह डमी शिक्षकों से काम कराने की शिकायतें भी मिलती रही हैं।
---
कुछ शिक्षकों का अपने विद्यालयों से लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी। बताया गया है कि वह कई साल से लापता हैं। ऐसे शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब अभी तक नहीं मिला है। यदि जल्द जवाब नहीं आता है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।