फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो दिन से लापता हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दो दिन से लापता हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सरसावा (सहारनपुर)। दो दिन से लापता चल रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति का शव नगर के ही जूता व्यापारी के घर में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए व्यापारी के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के नकुड़ रोड के समीप रहने वाला राजू कश्यप (35) शादी समारोह में हलवाई के पास काम किया करता था। बताया जाता है कि राजू शराब पीने का आदी था तथा सोमवार से लापता था। राजू की मां रेवती पत्नी चौहल सिंह कश्यप ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे मोहल्ला कस्साबान का निवासी जूतों की दुकान पर काम करने वाला मनोहर लाल भाटला उनके घर पहुंचा और बताया कि राजू उसके घर में हैं तथा उल्टियां कर रहा है, जब वो कुछ लोगों के साथ मनोहर लाल के घर पहुंची तो देखा, तो राजू मृत अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इसी बीच मामला बढ़ता देख मनोहर लाल उन्हें घर में छोड़कर चुपचाप खिसक लिया। मौके पर आई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां रेवती ने मनोहरलाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ यशपाल धामा ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जायेगी। बुधवार को देर शाम शव का पीएम होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed