फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो बाइक चोर पकड़े, दो बाइक भी बरामद

दो बाइक चोर पकड़े, दो बाइक भी बरामद

Tue, 19 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दो बाइक चोर पकड़े, दो बाइक भी बरामद
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कलसिया में दो बाइक चोर दबोच लिए। उनके पास से चोरी की दो बाइक एवं छुरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गिरि ने बताया कि रात करीब सवा 9 बजे एसआई नरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। कलसिया तिराहे पर पहुंचने पर उन्हें मुखबिर से सूचना मिली, कि दो लोग चोरी की बाइकों पर गांव संसारपुर की तरफ से आ रहे हैं, जिनके पास अवैध असलाह भी है। वह बेहट में किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। पुलिस ने कलसिया तिराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को तो पुलिस ने रोक लिया, जबकि दूसरे ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने उसका पीछा किया। सड़क पर पड़ी बजरी पर टायर चढ़ने से उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। पुलिस ने उसे भी बाइक समेत पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक-एक छुरी मिली। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रियाज पुत्र इंतजार निवासी गांव सीकरी थाना चिलकाना एवं अनीस पुत्र अख्तर निवासी गांव खिड़का जुनारदार कोतवाली बेहट बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिलें सहारनपुर के खाताखेड़ी से खरीदी थी, जिन पर नंबर नहीं था। उन्होंने उन पर नंबर लिखवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed