{"_id":"59a9aff24f1c1be2278b4ca1","slug":"101504292850-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी के दो स्केच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी के दो स्केच जारी
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-11 एवं 11 ए
अमर उजाला ब्यूरो
बेहट।
आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के दो स्केच जारी किए गए है। पुलिस स्केच के आधार पर उक्त आरोपी का पता लगाने में जुट गई है। उधर पुलिस ने चार दिन बाद भी मासूम बच्ची के गुनाहगार तक नहीं पहुंच सकी है।
बता दें कि 29 अगस्त की शाम कोतवाली क्षेत्र के नादराणा गांव के पास जहारवीर गोगा म्हाड़ी पर लगे मेले से एक आठ साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया था। चार दिन बाद भी पुलिस मासूम बच्ची के गुनाहगार तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन चार युवकों को बुलाकर जिन्होंने आरोपी को भागते देखा था, हुलिया पूछकर स्केच भी जारी कराया था। स्केच से लोदीपुर गांव निवासी एक युवक की शक्ल हल्की सी मैच भी की थी, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन उसके घटना में शामिल होने की संभावना पूरी तरह से खत्म होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को भी दो स्केच जारी किए है। पुलिस ने स्केच आधार पर दुष्कर्मी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।