{"_id":"5991f2164f1c1b68398b46b8","slug":"101502736918-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद नगर में मनचलों ने लड़की को दुकान में खींचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोविंद नगर में मनचलों ने लड़की को दुकान में खींचा
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद नगर में मनचलों ने लड़की को दुकान में खींचा
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर में सोमवार की दोपहर एक लड़की दवाई लेने जा रही थी। तभी नाई की दुकान के बाहर खड़े युवकों ने उसे अंदर खींच लिया। लड़की का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया। युवकों का कहना था कि लड़की उनकी बहन है, मगर लड़की इनकार करती रही। उसका कहना था कि वह लड़कों को नहीं जानती है। इस पर मोहल्लेवासियों ने युवकों की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह अपने चचेरे भाई के साथ थी। दुकान में खींचने की बात गलत है।
पांच हजार का ईनामी बदमाश पकड़ा
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कई थानों में वांछित पांच हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा। पकड़े गए बदमाश का नाम जग्गा बावरिया पुत्र श्याम बावरिया निवासी खानपुर जाटान, झिंझाना है। जग्गा पर कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से चार मुकदमे सदर कोतवाली, एक मुकदमा नगर कोतवाली और करीब सात मुकदमे मुजफ्फरनगर में दर्ज हैं। पुलिस ने उसे आवास विकास से पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। जग्गा का एक साथी कुछ समय पहले पकड़ा गया था, जो अब जेल में है।
चाय की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी
सहारनपुर। पुलिस लाइन से सटे हकीकतनगर तिराहा स्थित गुप्ता टी स्टॉल का रविवार की रात चोरों ने शटर उखाड़कर 15 जार रुपये की चोरी कर ली। दुकान के स्वामी राकेश गुप्ता ने बताया कि दुकान में 15 हजार रुपये की नकदी रखी थी, जिसे चोर उड़ा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की।