{"_id":"597e28574f1c1b07348b47b7","slug":"101501440087-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों, चोरों के आगे पुलिस हुई फेल, दहशत में देहात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों, चोरों के आगे पुलिस हुई फेल, दहशत में देहात
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में एक के बाद एक डकैती और चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। सिर्फ जुलाई में ही देहात क्षेत्र में 40 से अधिक घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दे दिया है। जिनमें तीन हत्याएं भी शामिल हैं। जबकि डकैती की आधा दर्जन से अधिक, लूट की लगभग एक दर्जन एवं चोरी की अनगिनत घटनाएं घटित हो चुकीं है। इस घटनाओं से लोग दहशत में हैं।
कहां कितनी हुईं घटनाएं
नानौता में 8 जुलाई को दो घरों में लूट, 22 जुलाई को रामपुर मनिहारन में कल्हड़पुर रोड पर लूट, 23 जुलाई को व्यापारी से मिर्जापुर में बाइक लूटकर गोली मारी, 25 जुलाई को फतेहपुर थाना क्षेत्र में परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली, 26 को फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में डकैती, 28 को बेहट के बेगपुरर में दो घरों में चोरी और दो घरों में डकैती, 29 जुलाई को ग्राम भटपुरा में में डकैती।
देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग में 6 जुलाई को लूट, एक जुलाई को गुज्जरवाला में चोरी, मोहल्ला बेरियान में चोरी, 2 जुलाई को 40 लाख की रंगदारी मांगने की घटना, 9 जुलाई को चांद कालोनी में चोरी, 11 जुलाई को शिक्षक नगर में चोरी, 12 जुलाई को साधन सहकारी समिति के कैशियर से केंदुकी में लूट, 14 जुलाई को मोहल्ला खानकाह में लूट, 18 को गांधी कालोनी में चोरी, 19 जुलाई को भायला रोड पर मार्बल की दुकान में चोरी, 23 जुलाई को त्रिपुर बाला सुंदरी के पुजारी के यहां चोरी, 29 जुलाई को गुज्जरवाला में एक दुकान में चोरी।
विज्ञापन
सरसावा में 5 बाइकें चोरी, दो घरों में चोरी की घटनाएं एवं एक हत्या की घटना इस माह घटित हो चुकी है। तीतरो थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्र रेहान की हत्या के अलावा चोरी की 8 घटनाएं हुईं हैं।
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि जो भी घटनाएं घटित हो रहीं हैं, उने खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। अपराधी शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाएंगे। अपराधों पर नियंत्रण के लिए थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं।
----------