{"_id":"596914094f1c1bc95b8b480f","slug":"101500058633-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथापाई करने वाले सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथापाई करने वाले सिपाही लाइन हाजिर
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीतरो (सहारनपुर)। थाना कार्यालय में तैनात मुंशी के साथ हाथापाई करने वाले एक महिला सिपाही व दो कांस्टेबिल को सीओ की रिपोर्ट पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया।
थाने में तैनात मुंशी बिजेन्द्र ने रात्रि गश्त में कांस्टेबिल अरुण कुमार व आजाद की ड्यूटी लगा रखी थी, जो कई माह से चल रही थी। थानाध्यक्ष के आदेश पर मुंशी ने दिन में उन दोनों की ड्यूटी लगा दी। जिस पर दोनोें सिपाही अरुण कुमार व आजाद की मुंशी से कहासुनी हो गयी। इसी बीच आजाद की पत्नि कोमल भी आ गयी और तीनों मुंशी के साथ हाथापाई करने लगे। थानाध्यक्ष लोकेश शर्मा के हस्तक्षेप कर मामला शांत हुआ, लेकिन इनका विवाद शाम तक चलता रहा। अधिकारियों के संज्ञान में आने पर सीओ गंगोह विष्णुचन्द्र गौतम ने मामले की जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया इसी आघार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबिल अरुण कुमार, आजाद व उसकी पत्नी कोमल को लाइन हाजिर कर दिया।