फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crime news UP : Clash between two sides in Saharanpur, dozen injured

सहारनपुर में दो समुदाय के बीच संघर्ष: जमकर चले धारदार हथियार, दर्जन भर घायल, सामने आई विवाद की ये वजह

Sun, 17 Apr 2022 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Apr 2022 12:25 PM IST
सार

सहारनपुर में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दर्जन भर लोग घायल हो गए। बताया गया कि खेत से ट्रैक्टर व थ्रेसिंग मशीन निकालने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान धारदार हथियारों से हमला करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Crime news UP : Clash between two sides in Saharanpur, dozen injured
सहारनपुर न्यूज - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र के नगला झंडा गांव में शनिवार की रात खेत से ट्रैक्टर व थ्रेसिंग मशीन निकलने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ, जिसमें 13 लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चार लोगों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नगला झंडा निवासी राम सिंह और फुरकान में खेत से ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: बहन से अवैध संबंधों के विरोध हुई थी किशोर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कटा सिर किया बरामद, दो गिरफ्तार

राम सिंह का कहना है, कि वह गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कराने के लिए शाम के समय अपने खेत पर ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन लेकर जा रहा था। बिना किसी वजह के फुरकान ने उसके साथ कहासुनी की। जब वह खेत में बेटे अर्पण, देवांक व अर्जुन के साथ गेहूं निकलवा रहा था, तो फुरकान पक्ष के 10-12 लोगों  ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 

फुरकान का कहना है, कि वह अपने खेत में मजदूरों के साथ भूसा इकट्ठा करा रहा था। उसके दूसरे खेत में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर से रामसिंह ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन लेकर जा रहा था। उसने विरोध किया तो राम सिंह पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। 

राम सिंह पक्ष से राम सिंह (52), लख्खीराम (36), प्रेमचंद (60) ज्ञानचंद (58), अनिल (22),  अर्जुन (25), शुभम (18) व सौरभ (18) घायल हैं। इनमें से राम सिंह व ज्ञानचंद को गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया है। 

फुरकान पक्ष से रिहान (24),  इमरान (28) मुंतजिर (30),  मुर्सलिन (32) व  फुरकान (60) घायल हुए है। इनमें से इमरान व मुर्सलीन रेफर किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed