फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut 14-year-old teenaer beheaded after murder, police recovered head in only 24 hours, murder for sister affair

बड़ा खुलासा: बहन से अवैध संबंधों के विरोध में हुई थी किशोर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कटा सिर किया बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Apr 2022 11:50 AM IST
सार

मेरठ के सिवालखास के जंगल में शनिवार को एक किसान के खेत के नजदीन एक बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। खेत पर काम करने पहुंचे किसान ने शव को देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सिर बरामद कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
Meerut 14-year-old teenaer  beheaded after murder, police recovered head in only 24 hours, murder for sister affair
बच्चे की हत्या, मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शनिवार सुबह जानी थानाक्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर का सिर कटा शव जंगल में पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिवालखास निवासी अनस पुत्र अनीश के रूप में हुई थी। वहीं पुलिस ने 24 घंटे बाद ही पूरी घटना का खुलासा करते हुए कटा सिर बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 14 के एक किशोर की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। किशोर का शव जानी क्षेत्र के सिवालखास के जंगल में मिला था। सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार व इंस्पेक्टर जानी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रविवार को इस घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: गांव के तीन बार प्रधान रहे कालूराम की चाकू से गोदकर हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की हत्या करने वाले दोनों कातिल नदीम व फैजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर रविवार को किशोर के शव से कटी गर्दन को जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अनस की बहन से आरोपी नदीम व फैजल शादी का दबाव बना रहे थे और आए दिन छेड़छाड़ करते थे, जिसका अनस विरोध करता था। अनस को रास्ते से हटाने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर डाली।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया की पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं किशोर के शव से सिर गायब मिला था, जिसे खोजने के लिए तकरीबन 150 पुलिसकर्मी लगाए गए। पूरे जंगल में कॉबिंग की गई। रविवार सुबह किशोर का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया। जहां शव मिला था उससे कुछ ही दूरी पर सिर बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस को पूछताछ में आरोपी नदीम व फैजल ने बताया की दोनों आरोपी शुक्रवार शाम को अनस को बहाने से अपने साथ ले गए। अंधेरा होने पर पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर बेल्ट से बांधकर तड़पा-तड़पाकर मार डाला। इसके बाद गर्दन काटकर अलग फेंक दी। 

यह भी पढ़ें: बागपत: मामूूली बात पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, फायरिंग, दो को लगी गोली, कई हिरासत में

पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्या के दौरान अनस हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। वह गिड़गिड़ाता रहा, माफी मांगता रहा और आरोपी उसे यात्नाएं देकर मारते रहे।

आरोपियों ने बताया कि अनस की बहन के कस्बे के ही फैजल से दोस्ती थी, इसके बाद नदीम भी उससे अवैध संबंध रखने लगा। नदीम अनस से कहता था कि तेरी बहन मेरी होकर रहेगी। अनस इसका विरोध करता था। अनस को रास्ते से हटाने के लिए उसकी मौत की साजिश रच डाली। 

आरोपी नदीम और फैजल ने प्लान बनाया और अनस को अपने साथ ले गए। अंधेरा होते ही फैजल ने अनस के हाथ पीछे से पकड़े और नदीम ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी। उसके शरीर को अलग फेंक दिया और कटी गर्दन को कुछ ही दूरी पर ईंख के खेत में फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed