{"_id":"69cac67356031d37760d6247","slug":"crime-news-saharanpur-news-c-27-1-bij1007-175810-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिकार के लिए दबाया बारूद का गोला फटने से बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिकार के लिए दबाया बारूद का गोला फटने से बालक घायल
विज्ञापन
बढ़ापुर। क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी में जंगली जानवर का शिकार करने के लिए जमीन में दबाया गया बारूद का गोला फटने से वन गुर्जर कासिफ का 11 वर्षीय पुत्र आकित घायल हो गया। कासिफ की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम बहेड़ी निवासी वन गुर्जर कासिफ ने पुलिस में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके खेत की तारबाड़ के पास किसी ने जंगली जानवर के शिकार के लिए जमीन में बारूद का गोला दबाया था। यह गोला फटने से उसका पुत्र आकिब घायल हो गया। उसका बिजनौर में उपचार चल रहा है। घटना शनिवार शाम की बताई जाती है। आरोप है कि थाने के खादर क्षेत्र के गांव निवासी राय सिख समाज के दो व्यक्ति और समीप के गांव सरदारपुर छायली के एक व्यक्ति ने मिलकर यह बारूद का गोला दबाया है। यह भी आरोप लगाया कि इससे करीब छह माह पूर्व भी इन लोगों ने जमीन में बारूद का गोला दबाया था जिसकी चपेट में आकर पीड़ित की भैंस मर गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।