{"_id":"69cac7abfae120369704dcc5","slug":"crime-news-saharanpur-news-c-27-1-bij1007-175782-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
रेहड़। उत्तराखंड के काशीपुर में लगने वाले चैती मेले से लौट रहे बाइक सवार गांव बादीगढ़ निवासी गजेंद्र (30) पुत्र न्यादर सिंह की सड़क दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
न्यादर सिंह सैनी ने बताया कि शनिवार रात नौ उनका पुत्र गजेंद्र अपनी पत्नी कौशल तथा साली रीना के साथ मेले में गया था। रविवार सुबह पांच बजे वापस आते समय कलियावाला मोड़ थाना जसपुर उत्तराखंड में किसी वाहन से बचने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में गजेंद्र गंभीर घायल हो गया, जबकि दोनों महिलाओं को भी चोट आई। पीछे ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे बादीगढ़ के ग्रामीणों ने घायलों को पहचान कर परिजनों को सूचना देकर तीनों को जसपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गजेंद्र को काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे एम्स ऋषिकेश ले जा रहे थे। हरिद्वार के समीप गजेंद्र की मौत हो गई। गजेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। वह गन्ने के रस का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे से परिजन सदमे में हैं।