फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: मंदिर के झंडे में आग लगी, चार के खिलाफ तहरीर

Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोतवाली देहात के गांव गनौरा में संत रविदास मंदिर में झंडा जलाने की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम गनौरा में संत रविदास मंदिर पर लगे झंडे में आग लगने से लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंदिर से जुड़े लोगों ने पड़ोस में रहने वाले गैर समुदाय के परिवार की महिला समेत चार लोगों के नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि मंदिर में लगी आग से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी खंडित किया गया है। ग्राम गनौरा में रविदास मंदिर तथा धर्मशाला है। मंदिर के निकट ही गैर समुदाय के लोगों के मकान हैं। आरोप है कि सोमवार की रात्रि गैर समुदाय के लोगों ने मंदिर में लगे झंडे में आग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी खंडित किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह झंडा जला हुआ देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में लोग धर्मशाला पर एकत्र हो गए। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान तथा पुलिस की मौजूदगी में धर्मशाला का गेट खोला गया। संत रविदास मंदिर के अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में राजकुमार, उदयवीर सिंह, अशोक कुमार, रामधन, जयपाल, सुनील कुमार, विजयपाल सिंह, प्रेम सिंह, मोनू, यादराम सिंह, टिंकू कुमार, सतपाल सिंह थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पड़ोस में रहने वाले यूसुफ, उसकी पत्नी नाजमा, हबीब पुत्र काले, यूसुफ पुत्र हबीब तथा अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। गांव में पहुंचे भाजपा नेताओं ने भी इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed