{"_id":"57d99e674f1c1bc372d474fd","slug":"crime-is-here-playing-conch","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यहां शंख बजाना क्राइम है’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यहां शंख बजाना क्राइम है’
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते समय शंख बजाते हिंदू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में ग्राम टोडरपुर स्थित शिव मंदिर में भजन कीर्तन के दौरान पथराव किए जाने के मामले में ज्ञापन देने पहुंचे विहिप के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में शंख बजा दिया। जिस पर भड़के एसएसपी ने ज्ञापन देने आए लोगों को हिरासत में लेकर थाना सदर पहुंचवा दिया।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय में टोडरपुर में हुए शिव मंदिर पर हमले के मामले में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे लेकिन एसएसपी कार्यालय के गेट पर ही कार्यकर्ताओं में से किसी ने शंख बजा दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी शंख की आवाज पर भड़क उठे और उन्होंने वहां मौजूद पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। तुरंत ही पुलिस ने वहां मौजूद कार्यकर्ता आचार्य कमल किशोर, मनोज, प्रशांत, आशीष, दीपक एवं आरसी शर्मा को हिरासत में ले लिया और जीप में बैठाकर थाना सदर पहुंचा दिया। जिससे अन्य कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी ली। उन्होंने एसएसपी से हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को छोड़े जाने की मांग की। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को थाना में लिखित रूप में माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया।