फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   cricket news

विश्वमित्र क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

Sun, 27 Sep 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
cricket news
विश्वमित्र क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्वमित्र क्रिकेट एकेडमी ने भूतेश्वर मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। रविवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में विश्वमित्र क्रिकेट एकेडमी ने एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया।

विश्वमित्र क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए। अजमल ने सर्वाधिक नाबाद 37 रन बनाए। विश्वमित्र एकेडमी के लिए वासु वत्स ने तीन तथा आकिब और करण ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विश्वमित्र एकेडमी की टीम ने मात्र 12.2 ओवर में तीन विकेट खोकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। माधव कौशिक ने 74 और हनी ने 34 रन की पारी खेली। एसबीबीए की ओर से अनुभव सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट लिए। मैच का मैन आफ द मैच माधव कौशिक को चुना गया। उन्हें यह खिताब सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान व साजिद उमर ने सौंपा। मैन ऑफ द सीरीज भीम कंवर को चुना गया। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब शोएब सिद्दीकी, बेस्ट बॉलर वाशु वत्स व माणिक बंसल को चुना गया। इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड विश्वमित्र टीम के कप्तान आयन सैफी को दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि अकरम सैफी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में क्रिकेट निखर रहा है। खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका श्रेय सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों को जाता है। इस मौके पर राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, राकेश टंडन, इनाम, विक्की चौधरी, विनय कुमार, मृदुल गर्ग, मोहसिन, अमजद सैफी, भूपेंद्र कच्चल, नीरज गोयल, अवनीश सैनी, फ़िरोज, संजय, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed