फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cows dying under the burden of chaos

अव्यवस्था के बोझ तले दबकर दम तोड़ रहे गोवंश

Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cows dying under the burden of chaos
खानपुर अफगान की गोशाला में बदहाली का शिकार गोवंश - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो। उपेक्षा और लापरवाही के चलते गोशालाओं की हालत खराब है। खानपुर अफगान की गोशाला में पर्याप्त चारे और देखरेख के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। तीन गोवंश पिछले दो दिन में दम तोड़ चुके हैं और दो की हालत खराब है। इनकी सुध लेना तो दूर मृत पड़े गोवंश को यहां से हटवा कर दफनाया तक नहीं गया है।
विज्ञापन

तीतरो के खानपुर अफगान स्थित गोशाला में रखे गए गोवंश बदहाली के शिकार हैं। गोशाला में वर्तमान में 260 गोवंश हैं। इनमें से दो गोवंश की हालत खराब है। बदहाली का आलम यह है कि तीन गोवंश पिछले दो दिनों से मरे पड़े हैं और उन्हें हटाने तक की जहमत किसी ने नहीं उठाई। गोवंश को बहुत कम मात्रा में चारा दिया जा रहा है। इससे गोवंश बेहद कमजोर हो गए हैं और उनकी हड्डियां तक दिखाई देने लगी हैं। एक चोकर का बोरा तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि एक गोवंश को एक वक्त में ही कम से कम दो किलोग्राम चोकर चाहिए होता है। हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ब्रिजपाल सिंह, प्रवीण कौशिक, पदम सिंह, महेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि गोशाला के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह का कहना है कि वे समय-समय पर पशुओं की जांच करते हैं। गोशाला का संचालन कर रही ग्राम फतेहचंदपुर की प्रधान प्रीति चौधरी का कहना है कि गोशाला के संचालन के लिए सरकार से करीब 10 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। वह बीडीओ और पशु चिकित्सा अधिकारी के संयुक्त खाते से निकाले जाते हैं परंतु वह हमें नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण गोशाला के पशुओं के लिए चारा खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगोह खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार सिंह का कहना है कि भूसा क्रय करने का बिल कार्यालय में प्रस्तुत करने के बाद ही धनराशि की निकासी होती है, उसके अलावा पैसा नहीं निकाला जा सकता। गोशाला की अव्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed