फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Court Road railway overbridge will shine in one and a half crores

डेढ़ करोड़ में चमकेगा कोर्ट रोड रेलवे ओवरब्रिज

Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Court Road railway overbridge will shine in one and a half crores
सहारनपुर। महानगर के सबसे अहम कोर्ट रोड रेलवे ओवरब्रिज का सुंदरीकरण कराया जाएगा। डेढ़ करोड़ की लागत में इस पुल को शहर का सबसे भव्य पुल बनाया जाएगा। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने सुंदरीकरण का कार्य शुरु कर दिया है। दिसंबर तक तमाम कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट रोड रेलवे ओवरब्रिज कई दशक पुराना है। पुल मिट्टी का बना है। नए और पुराने शहर को जोड़ने वाले इस ओवरब्रिज के सुंदरीकरण का प्रस्ताव शहर विधायक राजीव गुंबर ने विकास प्राधिकरण को भेजा था। विकास प्राधिकरण ने इसके सुंदरीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लागत की योजना बनाई है। पुल की पुरानी जर्जर रेलिंग के स्थान पर सीमेंट की रेलिंग बनाई जाएगी। पूरे पुल पर पिलर बना कर उनके ऊपर ग्रिल लगाई जाएगी। भव्य रूप देने के लिए रेलिंग के नीचे लाल और सफेद पत्थर लगाया जाएगा। दोनों ओर पैदल चलने वालों के लिए रंगीन टाइल्स लगाई जाएगी। पुल पर पुराने खंभे उखाड़ कर नए खंभे लगाए जाएंगे, जिन पर रंगीन लाइट लगाई जाएगी। पुल दोनों ओर से मिट्टी का है, इसलिए बरसात में मिट्टी का कटान रोकने के लिए पत्थरों को डिजाइन में लगाया जाएगा, जिससे वह और सुंदर लगेगा। विकास प्राधिकरण ने पिलर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विकास की योजनाओं में कोर्ट रोड रेलवे ओवरब्रिज का डेढ़ करोड़ में सुंदरीकरण कराया जाएगा। यह पुल शहर का सबसे भव्य पुल बनाया जाएगा। कार्य शुरू करा दिया गया है। दिसंबर में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष कुमार
उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण

कोर्ट रोड पुल का सौंद्रर्यकरण में लगे कर्मी

कोर्ट रोड पुल का सौंद्रर्यकरण में लगे कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed