फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Court bridge will not be closed from February 1

एक फरवरी से बंद नहीं होगा कचहरी पुल

Sat, 30 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Court bridge will not be closed from February 1
कोर्ट रोड पुल का निरीक्षण करते डीएम एसएसपी व रेलवे अधिकारी व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर की रेल लाइन के लिए कचहरी के पुल पर आवागमन फिलहाल एक फरवरी से बाधित नहीं किया जाएगा। इसका समय बढ़ सकता है। पहले एक फरवरी से 31 मार्च तक के लिए पुल पर यातायात बाधित करने की संभावना जताई गई थी। कचहरी के पुल के विस्तार और निर्माण से पूर्व शनिवार को पुलिस प्रशासन और रेलवे के अफसरों ने ओवरब्रिज और आसपास के वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही प्रस्तावित रूटों पर प्लान के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, अधीक्षक यातायात प्रेम चंद और रेलवे के अधिकारियों की टीम शनिवार दोपहर कचहरी पुल पर पहुंची। यहां पुल की ऊंचाई में आंशिक वृद्धि करने और इसके विस्तार के कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्गों पर मंथन किया गया। अधिकारियों ने कचहरी पुल के बाधित होने पर नए मार्गों पर वाहनों के संचालन और परेशानियों को कम करने की संभावनाओं पर बातचीत की। पुल के विस्तारीकरण में करीब 150 लाख रुपये की लागत आएगी। रेलवे लाइन बिछाने का काम लार्सन एंड टुब्रो कंपनी की ओर से किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वैकल्पिक मार्गों के प्वाइंट्स तय होने और अन्य व्यवस्थाओं के बाद ही इस पुल पर आवागमन बाधित होगा।
विज्ञापन

इन प्रस्तावित रूटों पर हो सकता है संचालन
- दिल्ली रोड की ओर से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को कचहरी पुल के बराबर में खलासी लाइन शारदानगर पुल होते हुए अंबाला रोड पर निकाला जाएगा।
- अंबाला रोड से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को खलासी लाइन वाले रूट के साथ ही घंटाघर जिला अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, थाना सदर होते हुए आगे भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबाला रोड या घंटाघर की ओर से कचहरी में आने वाले वाहनों के लिए भी इसी रूट का प्रयोग किया जाएगा
-- दिल्ली रोड से सर्किट हाउस रोड का प्रयोग करते हुए अंबाला हाईवे पर वाहनों को भेजने के प्लान पर भी काम चल रहा है।
शामली, दिल्ली रूट की बसों का स्थल भी बदलने की तैयारी
पर आवागमन बाधित होने के दौरान शामली, दिल्ली रूट की बसों को भी अलग स्थल से भेजने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके मुताबिक शामली और दिल्ली रूट की बसों को कांशीराम कालोनी के पास से दिल्ली और शामली की ओर भेजा जा सकता है।

दो माह से भी अधिक समय लगना संभव
- संभावित विकल्पों का निरीक्षण करने वाली टीम के मुताबिक शुरूआती अनुमान तो दो माह तक के काम का ही है लेकिन कार्य के दौरान की परिस्थितियों में यह समय दो माह से अधिक भी हो सकता है। इसीलिए प्रयास किए जा रहे हैं कि शहर के लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed