फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Couple narrowly escapes firing on Bhim Army chief's car

Saharanpur News: भीम सेना प्रमुख की कार पर फायरिंग बाल-बाल बचे दंपती

Thu, 12 Mar 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Couple narrowly escapes firing on Bhim Army chief's car
देवबंद। गुरुग्राम के भीम सेना प्रमुख और संविधान सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर पर देवबंद के गुनारसा गांव में जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उनकी कार पर सामने से फायरिंग की। इसमें वह चोटिल हो गए। उनके साथ पत्नी अधिवक्ता निशा तंवर हमले में बाल-बाल बचीं।
विज्ञापन

मंगलवार को संविधान सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर देवबंद क्षेत्र के गुनारसा गांव में स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में आए थे, साथ में अधिवक्ता पत्नी निशा तंवर भी थीं। देर रात वह घर लौट रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही उनकी कार पर सामने से फायरिंग की गई। गोली कार के शीशे पर लगी, जिससे वह चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

हमले में सतपाल और उनकी पत्नी बाल बाल बचे, लेकिन कांच के टुकड़े गले और मुंह पर लगने से सतपाल घायल होकर बेहोश हो गए। पत्नी से जानकारी मिलने पर ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्हें स्टेट हाईवे स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद पुलिस वहां पहुंची और सतपाल को सरकारी अस्पताल में ले जाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चला है, जांच के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
n हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : भीम सेना के प्रमुख नवाब सतपाल तंवर पर जानलेवा हमला होने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस गांव से लेकर हमले वाले स्थान और दिल्ली देहरादून हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे पुलिस अंदाजा लगा सकती है कि हमलावर पहले से ही सतपाल के पीछे थे या फिर वे देवबंद से ही उनके पीछे चले।
n लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल चुकी हैं धमकियां : सतपाल तंवर नौ साल पहले तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने रागिनी गायक सपना चौधरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।

अभिनेता सलमान खान पर हमला करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी सतपाल को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस का कहना है हमले के पीछे कौन है और क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed