फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counting of Panchayat by-election held in peaceful atmosphere

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पंचायत उप चुनाव की मतगणना

Wed, 05 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Counting of Panchayat by-election held in peaceful atmosphere
गागलहेड़ी/रामपुर मनिहारान/नागल/छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद और एक बीडीसी तथा एक जिला पंचायत सदस्य के लिए हुई मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपे गए। सभी जगह मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। ब्लॉक पुंवारका के गांव मोहम्मदपुर गाड़ा में जाफरी, जबकि गागलहेड़ी में रूबी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को पुंवारका ब्लॉक कार्यालय में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई। पहले मोहम्मदपुर गाड़ा के तीन बॉक्स खोले गए जहां जाफरी पत्नी तौकीर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी जहांआरा पत्नी मसरूर को 67 मतों से पराजित कर दिया। जाफरी को 682 तथा अंजुमारा को 615 मत मिले, जबकि 48 मत निरस्त कर दिए गए। इस गांव में केवल दो ही महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। जीत की खुशी में समर्थकों ने गेट के आस-पास शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें गेट से हटाया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे गागलहेड़ी के आठ बॉक्स की मतगणना प्रारंभ हुई। दोपहर करीब दो बजे अधिकारियों ने रूबी पत्नी फरमान की जीत की घोषणा कर दी। जीत की खुशी में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रूबी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरोज को 248 मतों से पराजित किया। सरोज को 831 मत मिले। तीसरे नंबर रिहाना बेगम को 590, उमा को 377, जबकि अंजू यादव को मात्र 168 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां 49 मत रद्ध किए गए। आरओ एसआर मौर्य, एआरओ दिनेश कुमार व एडीओ पंचायत कंवरपाल ने नवनिर्वाचित प्रधानों को प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान ब्लाक की ग्राम सभा उमरी कलां में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में अजब सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी संदीप को 18 मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की। खंड विकास कार्यालय पर हुई मतगणना के बाद प्रधान पद के उम्मीदवार अजब सिंह को 420 मत मिले, जबकि टक्कर में रहे संदीप को 402 मत मिले। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अजब सिंह को बीडीओ सीपी सिंह व नायब तहसीलदार भोपाल सैनी ने प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल विकासखंड के गांव पांडोली के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में मोहम्मद लुकमान ने एकतरफा मुकाबले में विजयश्री हासिल की, जबकि प्रतिद्वंद्वी मुशर्रफ चौधरी को मात्र 276 वोट ही मिल पाए। चुनाव में कुल 4348 मतों में से जो 2417 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें से लुकमान को 2073 वोट प्राप्त हुए। निर्वाचित प्रधान मृतक प्रधान फुरकान अहमद का बेटा है। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाण पत्र सौंपा।
मुजफ्फराबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत करौंदी में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में सुधा देवी को 498 वोट प्राप्त कर विजयी घोषित किया गया, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी फूलवती को 274 मतों पर संतोष करना पड़ा। रंडोल में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए मतदान में प्रवीण कुमार ने 363 वोट पाकर विजय श्री प्राप्त की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राज कुमार को 221 वोट मिले। ग्राम पंचायत फतेहपुर भादो में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एकमात्र नामांकन दिलजहां का ही होने के कारण उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

जिला पंचायत सदस्य पर सिराज विजयी
सरसावा। जिला पंचायत सदस्य की मृत्यु के कारण खाली हुई सीट पर सहानुभूति लहर के कारण मृत सदस्य के पुत्र ने प्रचंड जीत हासिल की है। बुधवार को जिला पंचायत के वार्ड-13 की सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया। सरसावा में नकुड़ रोड स्थित विकास खंड कार्यालय पर मतगणना हुई। जहां रिटर्निंग आफिसर के रूप में तैनात रामपुर मनिहारान तहसील के एसडीएम शिवनारायण शर्मा ने अंतिम परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उपचुनाव में कुल 15 हजार 246 मत पड़े थे जिसमें सिराज को 10 हजार 932 तथा नवनीत सैनी को 3 हजार 892 मत प्राप्त हुए जबकि 422 मतो को निरस्त माना गया। अंतिम परिणाम के रूप में सिराज को करीब 7 हजार मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।

गागलहेड़ी की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रुबी

गागलहेड़ी की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रुबी- फोटो : SAHARANPUR

नागल में नवनिर्वाचित प्रधान मौ लुकमान को प्रमाण पत्र देते आरओ विजय शर्मा

नागल में नवनिर्वाचित प्रधान मौ लुकमान को प्रमाण पत्र देते आरओ विजय शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान के गांव उमरी कलां में प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते बीडीओ व ना

रामपुर मनिहारान के गांव उमरी कलां में प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते बीडीओ व ना- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में जिला पंचायत की वार्ड 13 की सीट पर निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे सिराज चौधरी

सरसावा में जिला पंचायत की वार्ड 13 की सीट पर निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे सिराज चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed