{"_id":"60c798ae8ebc3e40c706bbb7","slug":"counting-of-gram-panchayat-members-completed-results-declared-saharanpur-news-mrt542744077","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना पूरी, नतीजे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना पूरी, नतीजे घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान/सरसावा (सहारनपुर)। सोमवार को मतगणना के बाद रामपुर मनिहारान ब्लाक के आठ गांवों के 17 वार्डों और सरसावा के 13 गांवों के 14 वार्डों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों के लिए रामपुर मनिहारान ब्लाक के 8 गांवों के 17 वार्डों की खंड विकास कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। साचलु वार्ड नंबर 6 से कंवरपाल, बुड्ढा खेड़ा गुज्जर वार्ड नंबर 4 से अक्षय कुमार, वार्ड नंबर 7 से लोकेश कुमार, गांव सहजी वार्ड 2 से पूर्ण सिंह, वार्ड नंबर 7 से अब्बास, वार्ड नंबर 10 विकास कुमार, गांव मिनयगी वार्ड 6 से इसरार, कलरपुर गुज्जर वार्ड एक कुलदीप, वार्ड 11 से सरोज, गांव सलेमपुर वार्ड नंबर 8 से सीता, वार्ड 9 से सुनील कुमार, वार्ड 10 से सुमित्रा देवी, गांव गुड़म वार्ड एक से सुनील कुमार, वार्ड 9 से आशू कुमार, वार्ड 11 से मंजू देवी, गांव कुराली वार्ड 2 से दीपा, वार्ड 10 से बुगली विजयी रही हैं।
सरसावा के प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजवीर सिंह सैनी ने बताया कि क्षेत्र में 249 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे जिसके लिए 12 जून को उपचुनाव संपन्न हुआ था। उप चुनाव से पूर्व नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही 215 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे जबकि 13 गांवों के 34 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराया गया था। इन सभी की मतगणना के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अब लगभग सभी गांवों में कोरम पूरा हो चुका है। अब शपथ से वंचित नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशासन के निर्देशानुसार शपथ दिलाई जाएगी।