{"_id":"6a9484ee0c6d13b576048966","slug":"counterfeit-notes-worth-740-crore-found-in-punjab-national-banks-currency-chest-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182784-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिले 7.40 करोड़ के जाली नोट, वरिष्ठ प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिले 7.40 करोड़ के जाली नोट, वरिष्ठ प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट
Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
सार
Saharanpur News: कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में घंटाघर पर सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। ये नोट किसने जमा कराए, किसने रिसीव किए और किस-किसी मिलीभगत रही, इस सबकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑडिट में खुलासा: कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में घंटाघर पर सोफिया मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान 7.40 करोड़ रुपये के जाली नोट मिले हैं। इसके साथ ही करेंसी चेस्ट से मुख्यालय भेजी गई करेंसी में 4.36 लाख रुपये कम पाए गए। इन दोनों मामलों में बैंक के नोडल अधिकारी ने वरिष्ठ प्रबंधक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महानगर में पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित करेंसी चेस्ट शाखा है। यहां पर बैंक की अन्य शाखाओं का कैश जमा होता है। इसके साथ ही मुख्यालय को कैश भी जाता है। पंजाब नेशनल बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि करेंसी चेस्ट शाखा का कुछ दिनों से ऑडिट चल रहा है। करेंसी चेस्ट में नोटों की जांच के दौरान 7.40 करोड़ रुपये नोट जाली मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और हरियाणा में खेरा बाजार जगाधरी की करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इसके अलावा दूसरा मामला उसी करेंसी चेस्ट का कैश कम मिलने का है। जब मुख्यालय कैश भेजा गया तो वहां 4.36 लाख रुपये कम मिला। इस मामले में भी पीएनबी के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने हाउस कीपर विशाल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों मामलों ने जांच शुरू हो गई है।
आखिर किसने जमा किए जाली नोट
सवाल उठ रहे हैं कि पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट शाखा में 7.40 करोड़ रुपये नकली नोट आखिर किसने जमा किए। अब कोतवाली सदर बाजार पुलिस पता लगा रही है कि किस शाखा से कितने नोट किस दिन जमा कराए गए थे। इसका ब्योरा भी मांगा गया है। पुलिस नकली करेंसी जमा करने वाली बैंक की सभी शाखाओं की सीसीटीवी फुटेज भी हासिल करने की कोशिश कर रही है। इससे जांच में उन लोगों के चेहरे व फोटो मिलने की उम्मीद है, जिन्होंने कथित तौर पर जाली नोट जमा किए।

ये बोले एसपी
पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान नकली नोट और मुख्यालय में कैश कम मिलने के दो अलग-अलग मामले आए हैं। दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चार को नामजद किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
ये भी देखें...
सहारनपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फौरन कर दिया अंतिम संस्कार, घर में मिले जले कपड़े और खून