{"_id":"58c436434f1c1b374fdc56df","slug":"countdown-between-strong-security-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मतगणना करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से मतगणना करा ली गई। मतगणना के दौरान जनता रोड पूरी तरह बंद रखा गया था।
जनता रोड तिराहा से लेकर चकहरेटी तक बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा। कमिश्नर, डीआईजी, प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम और एसएसपी प्रत्येक विधान सभा की टेबल पर जाकर मतगणना का जायजा लेते रहे।
मतगणना के लिए अधिकारी सुबह से ही दौड़ना शुरू हो गए थे। आठ बजे खुली ईवीएम से पहले पोस्टल बैलेट पेपरों के मतों की गिनती की गई। मतगणना को निष्प्क्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए तमाम विधानसभाओं के प्रेक्षक, कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, जिला निर्वाचन
विज्ञापन
अधिकारी शफकत कमाल, एसएसपी लव कुमार, नगरायुक्त ओपी वर्मा, एडीएम-प्रशासन एसके दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर, एसपी सिटी संजय सिंह, सीओ प्रथम सुनीति, सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर समेत तमाम अधिकारी सुबह ही मतगणना केंद्र पर पहुंच गए थे।
अधिकारियों की टीम समय-समय पर प्रत्येक विधानसभा वार टेबल पर जाकर मतगणना का जायजा लेते रहे। जनता रोड को पूरी तरह सील किया गया था। जनता रोड तिराहे पर बैरीकेडिंग की गई थी।
यहां सेना के जवान और पुलिस अधिकारियों ने पूरी तरह नाकेबंदी कर आवाजाही बंद की हुई थी। सुबह आठ बजे हुई मतगणना दोपहर दो बजे तक संपन्न हो चुकी थी।