{"_id":"60c39f3d8ebc3ea5dd03b5d2","slug":"councilors-angry-due-to-slow-pace-of-smart-city-plan-works-saharanpur-news-mrt542302593","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की धीमी गति से पार्षद नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की धीमी गति से पार्षद नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चिह्नित एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट) क्षेत्र में अभी तक सड़क और सीवर का कार्य शुरू नहीं हो सका है। संबंधित पार्षद समस्या को लेकर शुक्रवार को स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिले।
पार्षदों ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से सवाल किया कि एबीडी क्षेत्र में शामिल 21 वार्डों में अभी तक सड़क और सीवर का कार्य क्यों नहीं किया गया है। पार्षदों ने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को तुरंत शुरू कराया जाए। आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्र में सीवर लाइन डाली गई है मगर वह बीच में ही छोड़ दी गई है, जिससे नागरिकों को और परेशानी हो रही है। पार्षदों का कहना था कि सीवर लाइन डलते ही सड़क निर्माण का कार्य तुरंत शुरू कराया जाना चाहिए। पार्षदों की शिकायत रही कि आज तक उन्हें यह नहीं बताया गया है कि सीवर लाइन का डिस्पोजल कहां होगा? आरोप लगाया कि सीवर डालने वालों और सड़क बनाने वालों में समन्वय नहीं होने की वजह से स्थिति खराब है, साथ ही संबंधित पार्षदों को भी संज्ञान में नहीं लिया गया है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पार्षदों को बताया कि कोरोना काल के कारण कार्य में व्यवधान आया है। पार्षदों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा। नगरायुक्त ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि वह जिस क्षेत्र में सीवरलाइन डालने का कार्य चल रहा है वहां की क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। नगरायुक्त से मिलने वाले पार्षदों में पुनीत चौहान, मंसूर बदर, जमां परवीन, हाजी शाहनवाज, इमरान सैफी, गौरव चौधरी, नेपाल सिंह, मानसिंह जैन, मनोज जैन, फजलुर्रहमान, हाजी गुलशेर, मोहम्मद तहजीब, मुकेश गक्कड़, हाजी सइद अहमद, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी आदि शामिल रहे।