फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilor husband did goonies, punished young man with bars

सहारनपुर : पार्षद पति ने की गुंडई, युवक पर बरसाए डंडे और सरिया

Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Councilor husband did goonies, punished young man with bars
देहरादून रोड़ स्थित सड़क दुधली में युवको की पिटाई करता पार्षद पति - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर थाना जनकपुरी क्षेत्र के वार्ड पांच स्थित सड़क दूधली में गाली-गलौज के विवाद में पार्षद के पति और उसके भाई ने अपने साथियों सहित युवक को सरेराह डंडे और सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पार्षद के पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड स्थित वार्ड पांच सड़क दूधली से आयशा निर्दलीय पार्षद हैं। उनके पति अब्दुल वाजिद है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर अब्दुल वाजिद के भाई और गांव में ही रहने वाले अकरम के साथ कहासुनी होने के बाद गाली-गलौज हो गई। इसके बाद अब्दुल वाजिद, उसके भाई मुंतजिर उर्फ छोटा और वाहिद ने अकरम को घेर लिया।
विज्ञापन

 

देहरादून रोड़ स्थित सड़क दुधली में युवको की पिटाई करता पार्षद पति

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून रोड़ स्थित सड़क दुधली में युवको की पिटाई करता पार्षद पति 



सरेराह डंडों और सरिये से पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव में आए लोगों से भी मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच किसी ने घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।


मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस हरकत में आई। तब, अकरम के परिवार की ओर असलम की तहरीर पर पार्षद के पति अब्दुल वाजिद, उसके भाई मुंतजिर उर्फ छोटा और वाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

पुलिस ने दबिश देकर अब्दुल वाजिद और उसके भाई मुंतजिर को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed