फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Council schools will open for junior classes from today

आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

Tue, 09 Feb 2021 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Council schools will open for junior classes from today
बच्चों के लिए कार्यपत्रक तैयार करते शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
जूनियर कक्षाओं के लिए आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज से कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए कोविड-19 से बचाव के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए बाकायदा दिन निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय खुलने से पहले मंगलवार को विभाग और तमाम प्रधानाध्यापक व्यवस्था में जुटे हैं।
नुमाइश कैंप स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की सुबह शिक्षक और कर्मचारी बेंच पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निशान लगाते नजर आए। शिक्षकों ने बताया कि कोरोना से बचाव के सभी उपाय किए जा रहे हैं। हैंडवॉश खरीदे गए हैं। मास्क की भी व्यवस्था की गई है। बेरीबाग स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी सफाई कराने के साथ ही सीटों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए चिन्ह लगाए गए हैं। गांधी पार्क स्थित विद्यालय परिसर में अभी रंगाई-पुताई चल रही है। देहात में साढ़ौली कदीम के गांव चक खीजरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दस फरवरी की तैयारियों में जुटे नजर आए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

-------
हर कक्षा के लिए दिन तय
विद्यालयों में भीड़ की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन ना हो। बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रत्येक कक्षा के लिए दिन निर्धारित किए हैं। कक्षा छह के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार, कक्षा सात के लिए मंगलवार और शुक्रवार तथा कक्षा आठ के लिए बुधवार और शनिवार का दिन तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विद्यालयों को खोलने की प्रमुख शर्तें
-कक्षाओं में छात्रों के बीच कम से कम छह फुट की दूरी रखी जाए।
-छात्रों के साथ ही शिक्षकों के लिए भी मास्क लगाने की अनिवार्यता।
-स्टाफ रूम में शिक्षकों के बीच भी छह फुट की दूरी निर्धारित रहे।
-विद्यालय में प्रवेश और निकास के समय छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाए।
-विद्यालयों के मेन गेट को प्रवेश और निकास के दौरान पूरी तरह खोलकर रखा जाए।
-आगंतुक कक्ष, हाथ सफाई स्थल, पेयजल केंद्र, शौचालय के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए जाएं।
-हैंड सैनिटाइजर, डिजिटल थर्मामीटर, सैनिटाइजर, साबुन आदि की व्यवस्था करना।
-प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय स्टाफ से समन्वय स्थापित करना आदि।
------
जूनियर कक्षाओं के लिए परिषदीय विद्यालय बुधवार से खोले जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी दिशा निर्देशों से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को अवगत करा दिया गया है। कोविड-19 की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित हैं।
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed