फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation uprooted telecom company's poles from Smart Road

निगम ने स्मार्ट रोड से उखड़वाए टेलीकॉम कंपनी के खंभे

Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation uprooted telecom company's poles from Smart Road
टेलीफोन कंपनी के खंबो को हटाती निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
निगम ने स्मार्ट रोड से उखड़वाए टेलीकॉम कंपनी के खंभे
विज्ञापन

सहारनपुर। टेलीकॉम कंपनी द्वारा निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर बिना अनुमति के गाड़े गए खंभों को निगम ने ना केवल जेसीबी से उखड़वाया, बल्कि उन्हें ट्रॉली में लादकर नगर निगम भी ले गए। खंभे उखाड़ने की कार्रवाई पर स्थानीय व्यापारियों ने खुशी जताई की।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक स्मार्ट रोड बनाने का कार्य चल रहा है। रविवार को सरकारी छुट्टी होने का फायदा उठाते हुए एक टेलीकॉम कंपनी ने बिना अधिकारियों की अनुमति के सड़क किनारे फुटपाथ के स्थान पर करीब एक दर्जन खंभे गाड़ दिए थे। चूंकि खंभे दुकानों के सामने लगाए गए थे। ऐसे में संबंधित व्यापारियों ने खंभे गाड़े जाने पर एतराज जताया था। जब इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई तो पता चला कि खंभे बिना अनुमति के यानी जबरन गाड़े जा रहे हैं। हालांकि स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे बाद तक खंभों की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस समाचार को स्मार्ट रोड पर टेलीकॉम कंपनी ने गाड़े खंभे शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी योजना के अधिकारी हरकत में आए। पूर्वाह्न करीब 11 बजे नगर निगम के अधिकारी प्रवर्तन दल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी के माध्यम से सभी खंभों को उखड़वाकर ट्रॉली में भरकर नगर निगम भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब उखाड़े जाएंगे टावर
टेलीकॉम कंपनी ने शहर भर में बिना किसी अनुमति के नगर निगम की सड़कों पर टावर भी लगाए हुए हैं। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भी उक्त टावरों को उखाड़ा नहीं जा रहा है। निगम की इस कार्यप्रणाली से सभी हैरान हैं।

स्मार्ट रोड पर टेलीकॉम कंपनी द्वारा खंभे गाड़ने की सूचना मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद सभी खंभों को उखड़वा दिया है।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed