फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's team seized land worth Rs 2 crore

निगम की टीम ने दो करोड़ रुपये की जमीन को कब्जामुक्त कराया

Mon, 25 Nov 2019 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Corporation's team seized land worth Rs 2 crore
भूमि की नपाई करती निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर खाताखेड़ी के निकट दराकोटतला स्वाद बैरुन में करीब दो करोड़ रुपये की जमीन को कब्जामुक्त कराया। नगर निगम अधिकारियों ने जल्द ही जमीन की तारबाड़ कराने की बात कही।
विज्ञापन

दराकोटतला स्वाद बैरुनमें खसरा संख्या 879 और 880 होकर जाने वाले गोहर (खाताखेड़ी के निकट) में निगम की भूमि के काफी बड़े हिस्से को लोगों ने अपनी जमीन में मिलाकर कब्जा किया हुआ था। सोमवार को संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व कानूनगो साधूराम को साथ लेकर नगर निगम के कर अधीक्षक विनय शर्मा, राजस्व निरीक्षक विकास कुमार और प्रवर्तन दल प्रभारी बीएस नेगी मौके पर पहुंचे। गोहर की चौड़ाई 60-70 फुटके स्थान पर मात्र 12-15 फुट रह गई थी। टीम ने जमीन की पैमाइश कराई। नेगी ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का क्षेत्रफल 1.560 हेक्टेयर है, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर फलदार और अन्य प्रजातियों के पेड़ खड़े हैं। जल्द ही भूमि पर पिलर लगवाकर तारबाड़ कराई जाएगी।

भूमि की नपाई करती निगम की टीम

भूमि की नपाई करती निगम की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed